- Hindi News
- National
- पानीपत तांत्रिक के झांसे में आकर 3 गुना करने के चक्कर में गंवाए 15 लाख रुपए
पानीपत- तांत्रिक के झांसे में आकर 3 गुना करने के चक्कर में गंवाए 15 लाख रुपए
तांत्रिक ने तीन गुना रुपए करने का झांसा देकर हरिनगर के अमित कुमार से 15 लाख रुपए ठग लिए। चार साल बाद एक भी रुपए मिलने पर शुक्रवार को अमित ने पुलिस को शिकायत दी। 2012 में अमित ने दो रिश्तेदारों से पांच-पांच लाख रुपए उधार लेकर ठगों को 15 लाख रुपए दे दिए थे। ठगों ने 45 लाख रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने रोहतक के संजीव, राजाराम गोहाना के कृष्ण भगत, मुकेश, राजेश, कुलदीप पर केस दर्ज िकया है।