पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन गिरफ्तार

मारपीट दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना |महिला केसाथ मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में थाना शहर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सागर जैन, सुशील और ऊषा मेन बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि करीब दो वर्ष पहले ही शहरवासी सागर जैन के संपर्क में आई थी। तीन माह पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज लाने की मांग करनी शुरू कर दी। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं उसका पति मारपीट करता और अप्राकृतिक यौनाचार करता था। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सागर जैन सहित छह पर मामला दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...