फिरनी की हालत जर्जर, लोग परेशान
खानपुरखुर्द गांव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव की फिरनी पर पानी फैलने से कीचड़ हो गया है। ग्रामीणों को इसी कीचड़ में से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण प्रदीप, संदीप, राहुल, अमित, सुशील, रोहताश, अनिल, हरिओम का कहना है कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में ही भरा रहता है। लंबे समय से पानी भरा रहने से गलियों में गड्ढे बन गए हैं। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियां हो रही है। गांव की अधिकांश गलियों की यही स्थिति है। कई बार गाड़ियां गड्ढों में फंस जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि गलियों में भरे कीचड़ पानी के कारण रात के समय लोगों की परेशानियां अधिक बढ़ जाती है। रात के समय गलियों में रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते राहगीरों को गलियों में भरा कीचड़ दिखाई नहीं देता। ऐसे में कई लोग कीचड़ में गिर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गली बरोदा रोड को जींद रोड से जोड़ती है। इसके चलते यहां से वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। गांव की गलियों में फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने नव निर्वाचित पंचायत से गांव में सुविधाओं का विस्तार करवाने की मांग की।
^अभी तक चार्ज नहीं मिला है। फिरनी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो। वहीं गांव में पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि ग्रामीणों को कोई भी परेशानी नहीं हो। \\\'\\\' रवि,सरपंच, खानपुर खुर्द।
^फिरनी खानपुर खुर्द से होते हुए बुटाना जाना है। रास्ता छोटा पड़ता है। परंतु खानपुर खुर्द गांव की फिरनी काफी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। पानी भरा होने के कारण गड्ढे की गहराई का पता नहीं चलता है। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। विभाग को इसकी मरम्मत करानी चाहिए। मनीष,निवासी बरोदा।
^केूकेूफिरनी जगह-जगह से टूटी हुई है। गड्ढों में पानी भरा हुआ है। मुख्य रास्ता होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। बुटाना से बरोदा जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से होते हुए जाना पड़ता है। यह रास्ता काफी जर्जर हो चुका है। ग्रामीण कई बार रास्ते का निर्माण कराने की मांग संबंधित अधिकारी से कर चुके हैं।\\\'\\\' दलबीर,निवासी खानपुर खुर्द
गोहाना . खानपुरखुर्द गांव की मुख्य गली में फैला कीचड़।