सोसायटी में खाता खुलवाने को एनओसी मांगने का किया विरोध
गोहाना | चीनीमिल ने गन्ने की पेमेंट के लिए किसान का खाता को-ऑपरेटिव बैंक में होना अनिवार्य किया हुआ है। वहीं सोसायटी ने खाता खोलने के लिए एनओसी की शर्त लगा दी है। सोसायटी के इस निर्णय का किसानों ने विरोध किया और कहा कि इससे किसानों की परेशानी बढ़ेगी। सोसायटी के निर्णय के विरोध में भाकियू के कथूरा अध्यक्ष कृष्ण के नेतृत्व में किसान देवीलाल चीनी मिल में एकत्रित हुए। उन्होंने मिल अधिकारियों से को-ऑपरेटिव बैंक में खाता होने और खाता खुलवाने के लिए एनओसी की शर्त हटाने की मांग की।