पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराना बस अड्डा पर खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत की गई

पुराना बस अड्डा पर खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत की गई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| पुरानाबस अड्डा क्षेत्र में कुछ स्ट्रीट लाइट बीते कई दिनों से खराब पड़ी थी। शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्ट्रीट लाइटों की जांच की। इस दौरान करीब 10 स्ट्रीट लाइटों के बल्ब खराब मिले। जिन्हें ठीक किया गया। पुराना अड्डा क्षेत्र स्थित दुकानदारों का कहना है कि पुराना अड्डा पर बीते काफी समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थी। जिसके कारण रात को लाइटें नहीं जलती थी। इससे राहगीरों को परेशानी होती थी। नगर परिषद से लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की, जिससे लाइटों को ठीक किया जा सके। शनिवार को नगर परिषद ने खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत करने का कार्य किया। इस दौरान कर्मियों ने पुराना बस अड्डा क्षेत्र में प्रत्येक लाइट की जांच की।

खबरें और भी हैं...