भगवान जो भी करते हैं, उसमें सबका हित होता है : यमुना
गोहाना| मुगलपुरास्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित रामकथा के आठवें दिन साध्वी यमुना दीदी मां ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान जो भी करते हैं, उसमें सबका हित निहित होता है। भगवान अपने भक्तों के कष्टों का हरण कर लेते हैं। भगवान पृथ्वी पर मनुष्य के कल्याण के लिए ही जन्म लेते हैं। रामकथा में उन्होंने रावण द्वारा सीता के हरण का वर्णन किया। इस दौरान गुलशन नारंग, मदनलाल, नंदलाल, अमरनाथ, सुरेंद्र, भगवानदास, आनंद, कृष्णलाल, सतीश मधू, सन्नी ढंग आदि उपस्थित थे।