विद्यार्थियों ने दी लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि
गोहाना| राजकीयकॉलेज में लांस नायक हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में कॉलेज टीचर, एनसीसी यूनिट और विद्यार्थी शामिल थे। उन्होंने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया। एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट शमशेर भंडेरी ने कहा कि लांस नायक हनुमन थप्पा सच्चे देशभक्त सिपाही थे। उन्होंने अंतिम सांस तक हार नहीं मानी। वे 6 दिनों तक सियाचिन में बर्फ के नीचे दबे रहे, लेकिन जिंदगी से कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि लांस नायक हनुमन थप्पा ने हौसले की एक नई मिसाल कायम की है। सेना देश की सरहदों पर देशवासियों की सुरक्षा के लिए हर समय तैनात रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना में जाकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।