मृतक के भाई रोहित ने बताया कि सुबह राहुल किसी काम के सिलसिले में गोहाना जाने की कहकर घर से निकला था। दोहपर बाद उन्हें पुलिस ने फोन करके बताया कि उसके भाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने गांव निवासी ओमप्रकाश पर घटना में संलिप्त होने का शक जताया है।