पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस को शक, पुरखास के शूटर से किसी रिश्तेदार ने करवाई हत्या

पुलिस को शक, पुरखास के शूटर से किसी रिश्तेदार ने करवाई हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सोनीपत/गोहाना

रविवारदोपहर को रोहतक रोड पर हथियारबंद हमलावरों ने झज्जर के बेरी गांव के युवक राहुल (21) का पीछा किया। करीब 100 मीटर दूरी से बस अड्डा के गेट के पास सिर में गोली मारकर उसे ढेर कर दिया। इस मामले में पुलिस की जांच एक रिश्तेदार एक परिवार के सदस्य पर आकर अटक गई है। मामला भले ही अज्ञात में दर्ज किया गया है पर एक पुलिस अधिकारी ने संदेह जताया कि हत्या सोनीपत के पुरखास के रहने वाले शूटर से इन्हीं दोनों ने भाड़े पर करवाई है। पुलिस जांच भी इसी तरफ चल रही है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि इस सिलसिले में एक महिला रिश्तेदार को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की जा सकती। बताया गया है कि गांव में मिट्टी के बर्तन बनाने की फैक्टरी चलाने वाला राहुल इनमें से एक महिला के अवैध संबंधों में बाधा बना हुआ था। इससे परेशान होकर इस महिला ने अपनी रिश्तेदार महिला से संपर्क किया। फिर दोनों ने पुरखास के रहने वाल इस शार्प शूटर से संपर्क किया और उसे काम सौंप दिया। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि रविवार को राहुल कितने बजे कहां जा रहा है इसकी भी मुखबिरी इन्हीं ने शूटर उसके गुर्गों को दी थी। वारदात से कुछ दूर जिस तरह से चार असहाल मिले हैं इससे यह भी तय है कि हत्यारे एक से अधिक की संख्या में थे। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

राहुल के पिता नरेश की जून 2015 में गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में गांव निवासी ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दिनों ओमप्रकाश जेल से पैरोल पर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार राहुल दो भाईयों में छोटा था। वह गांव में फैक्टरी चलता है।

बस अड्डा के बाहर रोड पर रेहड़ी लगी हुई थी। वहीं सड़क पर यात्रियों की भी भीड़ थी। इसके बावजूद हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहां पर मौजूद अधिकांश यात्री रेहड़ी दुकान संचालक घटना के बारे में कुछ भी बोलने से बचते हुए दिखाई दिए। लोगों का इतना कहना था कि गोली चलने की आवाज तो सुनाई दी थी। लेकिन आवाज सुनकर लगा कि किसी बाइक का टायर फट गया है।

गोहाना. युवकको गोली मारने की घटना के बाद रोहतक रोड पर बस अड्डा के बाहर लोगों की भीड़।

खबरें और भी हैं...