पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुआवजा नहीं मिला तो सड़क काट लेंगे किसान

मुआवजा नहीं मिला तो सड़क काट लेंगे किसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसाना-गोहानासड़क मार्ग विस्तारीकरण में गत वर्षों से पीड़ित किसान परिवारों ने सरकार द्वारा मुआवजा देने से नाराज होकर अपनी जमीन को शीघ्र ही वापिस अपने खेतों में मिलाने का ऐलान कर दिया। किसानों ने मुआवजा मिलने की सूरत में वहां तक की सड़क को काटने की बात कही है।

इस दौरान किसानों ने मार्ग से गुजरने वालों को आगामी समय में होने वाली परेशानी के लिए खेद भी व्यक्त किया। पीड़ित किसान अनूप सिंह दहिया अन्य ने सरकार पर उनकी जमीन को मुफ्त में हड़पने का आरोप लगाया और राहगीरों आम जनता के ध्यानार्थ एक अपील बैनर भी लगाया। किसानों का कहना है कि सरकार ने सिसाना से गोहाना तक के मार्ग का विस्तारीकरण करने के लिए उनकी जमीन ली थी और मुआवजा जल्द देने का आश्वासन दिया था। लेकिन सड़क को चौड़ा हुए वर्षों बीत चुके हैं। इसके बाद भी आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों का कहना है कि मुआवजे की मांग के लिए वे सरकार संबंधित विभाग प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुके हैं। लेकिन आज तक उन्हें अपना हक नहीं मिल पाया है। ऐसे में जल्द ही अगर सरकार उनकी भूमि का मुआवजा नहीं देती है तो किसान सड़क को काट कर खेतों में मिलाने काे बाध्य होंगे।

राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के महासचिव रविन्द्र जठेड़ी ने कहा कि यदि पीड़ित किसानों को अपनी भूमि को खेत में मिलाने को बाध्य होना पड़ा तो यह सरकार की गलत नीति नीयत का परिणाम होगा। इस अवसर पर सुमेन्द्र सिंह खरब, राकेश धारीवाल नंदलाल तोमर उपस्थित थे।

खरखौदा . मुआवजाकी मांग को लेकर सिसाना गांव में सड़क काटने संबंधी सूचना का बैनर लेकर खेद प्रकट करते हुए किसान।

खबरें और भी हैं...