काम के सिलसिले में गोहाना आया था राहुल
मृतक के भाई रोहित ने बताया कि सुबह राहुल किसी काम के सिलसिले में गोहाना जाने की कहकर घर से निकला था। दोहपर बाद उन्हें पुलिस ने फोन करके बताया कि उसके भाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद वह परिजनों के साथ सामान्य अस्पताल में पहुंचा। परिजनों ने गांव निवासी ओमप्रकाश पर घटना में संलिप्त होने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।