पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगर आग लग गई तो क्या करेगा स्वास्थ्य विभाग

अगर आग लग गई तो क्या करेगा स्वास्थ्य विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | सोनीपतसामान्य अस्पताल में आगजनी की घटना से गोहाना स्थित सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल में आगजनी की घटना हो जाए तो उसे नियंत्रित करने के लिए विभाग ने व्यापक व्यवस्था नहीं की है। जो व्यवस्था है, वह अधिकारियों की लापरवाही के कारण उस समय कारगर साबित नहीं होगी। क्योंकि भवन में लगे सिलेंडर एक्सपायर हो चुके हैं। विभाग का कहना है कि इस बारे में आला अधिकारियों को कई बार पत्र तो लिखा, लेकिन सिलेंडरों को नहीं बदला गया। अस्पताल में आगजनी की घटना से निपटने के लिए लगाए गए सिलेंडर कब लगाए थे, इसकी जानकारी भी सिलेंडर पर अंकित नहीं की गई है। ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाए तो ये सिलेंडर केवल खिलौना मात्र बनकर रह जाएंगे।