- Hindi News
- घड़वाल गांव में सर्पदंश से हुई बुजुर्ग की मौत
घड़वाल गांव में सर्पदंश से हुई बुजुर्ग की मौत
घडवालगांव के खेतों में एक सांप ने किसान को काट लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक टेकराम (65) पुत्र ज्ञानीराम खेत में बने बगीचे की रखवाली करता था। परिजनों ने बताया कि रात को वह खेतों में ही मौजूद था। रात को सोते समय टेकराम को सांप ने काट लिया। परिजनो को जब सांप के काटने की सूचान मिली तो वे तुरंत खेत में पहंुचे और टेकराम को वे गांव में डॉक्टर के पास ले गए डाक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए उन्होंने उसे गोहाना में डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी। वे उसे सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।