- Hindi News
- भड़के छात्र, दोबारा उत्तरपुस्तिका जांच की मांग
भड़के छात्र, दोबारा उत्तरपुस्तिका जांच की मांग
सालभर मेहनत की, अब परीक्षा परिणाम में शून्य नंबर देखा तो छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों का आरोप है कि उत्तर पुस्तिका की जांच सही ढंग से नहीं की गई। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विवि द्वारा विज्ञान संकाय के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमें 47 बच्चों में से 40 रिअपीयर हुए। इनमें कई छात्रों के अंक शून्य दर्शाए गए हैं। छात्रों ने मंगलवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया और दोबारा से उत्तर पुस्तिका की जांच कराने की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य सनंदन शर्मा से मिले।
महर्षि दयानंद विवि, रोहतक द्वारा 12 सितंबर को बीएससी चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। कालेज के 47 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 40 छात्र रिअपीयर हुए हैं। रिजल्ट को देख टीचर भी आश्चर्यचकित हैं, क्योंकि जो छात्र पढ़ने वाले थे, वे भी पास नहीं हो पाए। छात्रों ने अंक देखे तो वे भड़क उठे। छात्रा सोनिया, चंद्रकांता, मोनिका, सवेता, मोनू, सचिन, रोहित, सोनू इनसो के कॉलेज प्रधान जय खटिक ने बताया कि विवि द्वारा उत्तर पुस्तिका जांचने के बाद जो नंबर दिए हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। किसी भी छात्र के नंबर शून्य नहीं हो सकते।
क्योंकि यदि बच्चा कक्षा में भी ध्यान लगाकर पढ़ता है तो वह आसानी से पास हो सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल में अनुपस्थित दिखाया गया है जबकि प्रैक्टिकल के दौरान सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विद्यार्थियोंको दिखाया गया है गैरहाजिर : विविने बोटनी के सभी छात्राओं को प्रेक्टिकल में अनुपस्थित दिखाया है। जबकि छात्रोंं का कहना है कि सभी छात्र उपस्थित थे और उन्होंने परीक्षा दी थी।
समस्या का समाधान कराने के लिए उन्हें विवि के चक्कर लगाने पड़ेंगे। वहां पर छात्रो की कोई सुनने वाला नहीं है। छात्रों ने कहा कि टीचरों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
^विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से छात्रों की समस्या के संबंध में बात की गई। जिन छात्रों के थ्योरी में शून्य अथवा एक या दो नंबर लगे हैं उन छात्रों की सूची मांगी गई है। जिससे इन छात्रों की उत्तर पुस्तिका की दोबारा से जांच कराई जा सके। जल्द ही सूची तैयार विवि के पास भेजी जाएगी। सनंदनशर्मा, प्राचार्य,राजकीय कॉलेज
गोहाना. उत्तरपुस्तिका की दोबा