पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्के वाहनों के लिए आरयूबी का निर्माण शुरू

हल्के वाहनों के लिए आरयूबी का निर्माण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदरोड पर हल्के वाहनों के आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी ने रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी अपने हिस्से का निर्माण कार्य करेगा। वहीं रेलवे ने भी आरओबी के लिए मिट्टी की ताकत जांचने के लिए वजन रख दिया है। अक्टूबर माह में पिल्लर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

जींद रोड फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत विभाग द्वारा शहर के लोगों के लिए आरयूबी का निर्माण किया जाना था। कार्य दो चरणों में किया जाना था। पहले चरण में आरओबी और दूसरे चरण में आरयूबी का निर्माण किया जाना था। पहले चरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 75 प्रतिशत पूरा कराया जा चुका है। अब विभाग ने आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कार्य जींद रोड की तरफ से शुरू किया है। आरयूबी करीब 284 मीटर लंबा होगा। इसमें रेलवे को करीब 45 मीटर लंबा आरयूबी का निर्माण किया जाना है। जबकि जींद की तरफ करीब 121 मीटर और शहर की तरफ करीब 116 मीटर लंबाई होगी। पीडब्ल्यूडी ने तीन माह में अपने हिस्से का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

तीनमीटर होगी ऊंचाई : अंडरब्रिजके नीचे से हल्के वाहन आसानी से निकल सके, इसके लिए आरयूबी की ऊंचाई करीब तीन मीटर रखी गई है। जिससे आरओबी पर जाम की स्थिति होने पर वाहन आरयूबी के रास्ते से निकाला जा सके। वहीं ट्रैक के आसपास कॉलोनी के लोगों को ट्रैक पार करने के लिए आरओबी पर चढ़ने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़े। वे नीचे से जल्द ट्रैक पार कर सकें।

उल्लेखनीय है कि शहर के कुछ लोगों ने मंडी की तरफ आरओबी उतारने की मांग की थी। लोगों का कहना था कि मंडी के लोगों को पुल पर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

जींद की तरफ सीसी स्लैब लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पार्क की तरफ स्लैब लगाने का कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी का कहना है कि स्लैब लगाने का कार्य दिसंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद रेलवे के हिस्से का कार्य बच जाएगा। रेलवे का कहना है कि अक्टूबर में पिल्लर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि आरओबी का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो जाए।

गोहाना. जींदक