पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ककानारोड पर अनियंत्रित बाइक बिजली के खंबे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार संदीप (24) निवासी न्यात की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। वहीं बाइक की टक्कर से खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

परिजनों के अनुसार संदीप मंगलवार सुबह पडोस के किसी बच्चे को ककाना स्थित स्कूल में छोड़ने के लिए घर से निकला था। संदीप बाइक पर सवार था। बताया गया है कि जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस रहा था तो रास्ते में दो बच्चों ने लिफ्ट मांगी। जिस पर संदीप ने बाइक को रोक लिया और दोनों बच्चों को बैठा लिया। जब वह वापस रहा था तो रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के एक खंबे से बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद संदीप सड़क पर गिर गया। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव वारिसों को सौंप दिया। वहीं इस घटना में घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सर्पदंश से हुई बुजुर्ग की मौत

घडवालगांव के खेतों में एक सांप ने किसान को कांट लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक टेकराम (65) पुत्र ज्ञानीराम खेत में बने बगीचे की रखवाली करता था। परिजनों ने बताया कि रात को वह खेतों में ही मौजूद था। रात को सोते समय टेकराम को सांप ने काट लिया। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो वे गांव में डॉक्टर के पास ले गए। उन्होंने उसे गोहाना में डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी। वे उसे सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोहाना. ककानारोड पर खंबे से टकराने के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। जिस पर सवार चालक की मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए।