पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैरिगेट लगाकर मार्ग कर दिया जाम

बैरिगेट लगाकर मार्ग कर दिया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसानागांव में देर रात करीब एक दर्जन शरारती तत्वों ने कांसलान पाने में कुछ घरों में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की, परिजनों ने रोक-टोक की तो उनके साथ हाथापाई की। आरोपियों ने एक महिला सहित पांच ग्रामीणों को चोट पहुंचाई। शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने शिकायत के बाद भी मौके पर पहुंचने से खफा ग्रामीणों ने गोहाना-रोहतक चौकी पर झाड़ियां बैरिगेट लगाकर रास्ता जाम कर दिया।

क्रुद्ध ग्रामीणों ने एसएचओ डीएसपी की भी नहीं सुनी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपा-पोती करती है। दो साल से शरारती तत्वों के कारण ग्रामीण परेशान हैं। पुलिस को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। करीब चार घंटे जाम लगाए जाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के आश्वासन दिलाया कि चार आरोपियों को पकड़ लिया है बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने ये भी आश्वासन दिया कि जब तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं जाते सिसाना गांव में चौबीस घंटे पीसीआर तैनात रहेगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

ये पांच हुए घायल : पत्थरबाजी हमला करने से सिसाना गांव निवासी चांद, प्रवीन, वेदवंती, राजेंद्र, भगत सिंह घायल हुए हैं।

पहलेभी लगाया था जाम : सिसानागांव में शरारती तत्वों की हरकतों से तंग होने की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई बार शरारती तत्वों ने ग्रामीणों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी की है। जिन पर कार्रवाई कराने की मांग को लेकर कई बार पहले भी जाम लगाए गए हैं, लेकिन पुलिस इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई।

पीसीआरभी नहीं पहुंची : ग्रामीणोंका कहना है कि जब पुलिस की पीसीआर को फोन पर शिकायत के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में ओर अधिक क्रोध उत्पन्न हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि शरारती तत्वों के एक गिरोह ने ग्रामीणों की नाक में दम किया हुआ है। सोमवार को रात में गली के कई घरों में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। रोक टोक की तो हाथापाई की। यही नहीं पुलिस को शिकायत के बाद भी शरारती तत्वों ने परिजनों की पिटाई की। घरों में पत्थर फेंके कई घरों के दरवाजे भी तोड़े।

खरखौदा. जामके दौरान ग्रामीणों को समझाती पुलिस।