- Hindi News
- जल भराव ने रोका गोहाना से सोनीपत सड़क निर्माण कार्य
जल भराव ने रोका गोहाना से सोनीपत सड़क निर्माण कार्य
गोहाना-सोनीपतरोड पर नालों का पानी भर जाने से सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है। वहीं जल भराव के कारण दुकानदारों की भी परेशानी बढ़ गई है। दुकानों तक पहुंचने के लिए दुकानदारों को पानी के बीच में से होते हुए जाना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि नाले का निर्माण तो किया, लेकिन नाले के पानी की व्यवस्था अब तक नहीं की है। विभाग को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
बहालगढ़ से जींद बार्डर तक सड़क चोड़ा करने का कार्य चल रहा है। सड़क को दोनों तरफ चोड़ा किया जा रहा है। रिहायशी क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण किया गया है। जिससे सड़क पर जल भराव हो सके। गोहाना से नगर गांव तक नाले का निर्माण किया गया है। परंतु नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जहां पर नाले का निर्माण किया गया है, उसमें आसपास क्षेत्रों का पानी भर गया है। नाले ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर भर गया है। जो सड़क के निर्माण कार्य में अवरोध बना हुआ है। सड़क के हिस्से में तारकोल की सड़क बनाई जा चुकी है, परंतु दूसरी तरफ पानी भर जाने के कारण निर्माण कार्य रूका हुआ है। निर्माण एजेंसी को पानी सूखने का इंतजार है। परंतु आए दिन पानी भर जाता है।