पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगजनी की घटना हो गई तो क्या करेगा स्वास्थ्य विभाग

आगजनी की घटना हो गई तो क्या करेगा स्वास्थ्य विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतसामान्य अस्पताल में आगजनी की घटना से गोहाना स्थित सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल में आगजनी की घटना हो जाए तो उसे नियंत्रित करने के लिए विभाग ने व्यापक व्यवस्था नहीं की है। जो व्यवस्था है, वह अधिकारियों की लापरवाही के कारण उस समय कारगर साबित नहीं होगी। क्योंकि भवन में लगे सिलेंडर एक्सपायर हो चुके हैं। विभाग का कहना है कि इस बारे में आला अधिकारियों को कई बार पत्र तो लिखा, लेकिन सिलेंडरों को नहीं बदला गया।

अस्पताल में आगजनी की घटना से निपटने के लिए लगाए गए सिलेंडर कब लगाए थे, इसकी जानकारी भी सिलेंडर पर अंकित नहीं की गई है। ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाए तो ये सिलेंडर केवल खिलौना मात्र बनकर रह जाएंगे। अस्पताल में करीब छह सिलेंडर लगे हुए है। परंतु किसी भी सिलेंडर को बदला नहीं गया है। मरीज संतरा, राजेश, कुलदीप का कहना है कि विभाग को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लगाए गए उपकरणों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। परंतु अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि जब सरकार उपकरण मुहैया कराती है तो उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। ताकि जिस उद्देश्य से उपकरण लगाए गए हैं, जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके।

तीन साल बाद भी लिफ्ट नहीं हुई शुरू

सिविलअस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट भी निर्माण कार्य पूरा होने के तीन वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाई। इससे मरीजों को वार्ड तक आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। मरीजों का कहना है कि जब अस्पताल का भवन बनाया था तो लगा था कि लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी, लेकिन अब डॉक्टरों की कमी तो खल ही रही है, अन्य सुविधा भी नहीं मिल रही।

गोहाना. सामान्यअस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट।

^अस्पताल में लगे सिलेंडर को रिफिल कराने और लिफ्ट को चालू कराने के लिए आला अधिकारियों को कई बार पत्र भी लिखे जा चुके हैं। ताकि जिस उद्देश्य से लिफ्ट को लगाया गया है, उसका फायदा मरीजों को मिल सके। डॉ.कर्मबीर,एसएमओ,सामान्य अस्पताल, गोहाना