पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वस्थ रहने के लिए करें नियमित रूप से व्यायाम : केसी शर्मा

स्वस्थ रहने के लिए करें नियमित रूप से व्यायाम : केसी शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| राजकीयकन्या स्कूल अहुलाना में शनिवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्राओं को स्वस्थ रहकर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य रणबीर सिंह रोहिल्ला ने की। शर्मा ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की पूरक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम एवं आस-पास साफ सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस-पास की सफाई के लिए लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना अनिवार्य है।