पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन रहेगा महा शिवरात्री का महायोग

तीन दिन रहेगा महा-शिवरात्री का महायोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना| महाशिवरात्रि17 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन महामंगल योग बन रहा है। पंडितों का कहना है कि तीन दिनों में तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। यह योग भगवान शंकर की पूजा अर्चना के लिए लाभदायी होगा।

मेन बाजार क्षेत्र निवासी पंड़ित कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी महाशिवरात्री के रूप में मनाई जाती है। इस बार शिवरात्री 17 फरवरी मंगलवार के दिन श्रवण नक्षत्र में मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रवण नक्षत्र के स्वामी स्वयं भगवान शंकर हैं इसलिए इस दिन शिव पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होगा। शुभ योग महाशिवरात्री से एक दिन पहले शुरू होकर लगातार तीन दिन तक चलेगा, जिससे शिव भक्त तीन दिनों तक भगवान शिव की पूजा कर सकेंगे।