पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल बिलान और छिछड़ाना में दो नाबालिगों से दुष्कर्म

बिल-बिलान और छिछड़ाना में दो नाबालिगों से दुष्कर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल-बिलान और छिछडाना गांव में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। छिछड़ाना गांव में रिश्ते में मामा ने ही घटना को अंजाम दिया। उसने अपनी भांजी को हवस का शिकार बना डाला।

बिलबिलान गांव में पुलिस ने दी शिकायत में पीडिता ने बताया कि वह गुरुवार दिन में लकड़ी लेने के लिए खेतों में गई थी। इसी बीच गांव निवासी सुखवंत वहां पर पहुंच गया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर पीडिता खेतों में ही रही। वहीं शाम तक भी पीड़िता घर पर नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुखवंत के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया।

छिछडाना गांव निवासी नाबालिक लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर अपने मामा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि लड़की की मां पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके में रह रही है। रिश्ते में मामा अरविंद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती का शनिवार को सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।