- Hindi News
- डायलसिस रिसर्च लैब का सीएम खट्टर आज करेंगे शुभारंभ
डायलसिस रिसर्च लैब का सीएम खट्टर आज करेंगे शुभारंभ
सीएम मनोहर लाल खट्टर पहली बार गोहाना के महिला मेडिकल कॉलेज में आएंगे। दौरा रविवार शाम को तय हुआ है। इस दौरान डायलसिस लैब और केंद्रीय अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ करने के अलावा मेडिकल कॉलेज का दौरा भी करेंगे। दोनों लैब पर करीब 1.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। डायलसिस की सुविधा होने पर मरीजों को दिल्ली या फिर पीजीआई, रोहतक रेफर करना पड़ता था। अब उन्हें यह सुविधा रविवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। दौरे के दौरान कोई खामी सीएम को नजर आए, स्टाफ दिन भर तैयारियों में लगे रहे। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.आरसी सिवाच और डीएसपी विनोद ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डायलसिस लैब शुरू करने को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन पिछले कई माह से प्रयासरत है। क्योंकि लैब होने पर किडनी के मरीजों को प्राथमिक स्तर पर ही इलाज हो पाता था। जिन मरीजों को डायलसिस मशीन की जरूरत पड़ती थी, उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर करने के अलावा अन्य कोई विकल्प डॉक्टरों के पास नहीं होता था। अब यह सुविधा मरीजों को महिला मेडिकल कॉलेज में ही मिल सकेगी। सरकार ने डायलसिस केंद्र पर करीब 50 लाख 75 हजार रुपए खर्च किए है। वहीं केंद्रीय अनुसंधान लैब पर करीब 93 लाख 67 हजार रुपए खर्च किए गए है। लैब में विभिन्न बीमारियों को लेकर डॉक्टर मेडिकल छात्राएं रिसर्च कर सकेंगी।
^ मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 2500 मरीजों की ओपीडी है। इनमें कुछ मरीजों को डायलसिस की जरूरत होती है। सरकार से डायलसिस लैब शुरू करने की मांग की थी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इसका फायदा मिले। सीएम मनोहर लाल खट्टर को अस्पताल दौरा करना है। इस अवसर पर केंद्र का भी शुभारंभ कराया जाएगा। वहीं रिसर्च करने के लिए केंद्रीय लैब बनाई है। जिसमें डॉक्टर विभिन्न बीमारियों पर रिसर्च कर सकेंगे। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा। डॉ.आरसीसिवाच, डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज
शरीर में खून साफ करने का कार्य किड़नी का होता है। जिस मरीज की किडनी खराब हो जाती है। उसकस स्वयं खून साफ नहीं होता, ऐसे मरीज को डायलसिस की जरूरत पड़ती है। मशीन से उसके खून को फिल्टर करने का काम किया जाता है। सप्ताह में दो से तीन बार डायलसिस मशीन की जरूरत पड़ती है। सरकारी अस्पताल में सुविधा होने पर ऐसे मरीजों को दिल्ली या फिर पीजीआई, रोहतक जाना पड़ता था। दिल्ली में एक बार में पांच से सात हजार रुपए का खर्च करने पड़ते हैं।
खानपुर कलां . महिलामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आरसी सिवाच शनिवार को कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए।