- Hindi News
- बैंक खाता नहीं तो पेंशन नहीं मिलेगी : डीआरओ
बैंक खाता नहीं तो पेंशन नहीं मिलेगी : डीआरओ
जींद रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में शनिवार को डीआरओ सुरेश कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से गांव-गांव जाकर बुढ़ापा पेंशन के पात्र लोगों का बैंक खाता खुलवाने के निर्देश दिए। डीआरओ ने बैठक में विभिन्न गावों के लिए कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई। डीआरओ सुरेश कुमार ने कहा कि अगले माह में बुढ़ापा, विधवा और विकलागों की पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुडलाना खंड के विभिन्न गावों में पेंशन वितरण और बैंक में खाता खोलने की प्रकिया अगले सप्ताह से शुरू होगी। पहले चरण में मुडलाना खंड के 14 गावो में पेंशन वितरित की जाएगी। इनमें शामड़ी बूरान, शामड़ी लोहचब, शामड़ी सिसान, बुटाना खेतलान, खंदराई, बुटाना कुंडू, बिचपड़ी, गंगाना, नूरनखेड़ा, जागसी सहरावत, जागसी सूरा, मुंडलाना अन्य गांव शामिल हैं। डीआरओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगले माह से पेंशन का नकद भुगतान नहीं होगा। जिस व्यक्ति का बैंक खाता नहीं होगा उसे पेंशन नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पेंशन के लाभार्थियों को बैंक खाते खुलवाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस कार्य में अधिकारी, कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। फरवरी माह की पेंशन का पहले की तरह नकद भुगतान किया जाएगा। जो भी व्यक्ति पेंशन लेने के लिए पहुंचेगा, उसे कर्मचारियों बैंक कर्मियों को दो फोटो, पहचान पत्र आधार कार्ड की कापी देनी होगी।इसके बाद खाता खुलेगा। इस मौके पर बीडीपीओ खजानचंद, कार्यकारी अभियंता एसके चावला, सीडीपीओ दर्शना देवी, केएस सुहाग, सुपरवाइजर निर्मला देवी, एसडीओ सुरेद्र कुमार, डीएफओ राजेश सिंह, रघबीर सिंह, आलोक रजन आदि मौजूद रहे।