पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता फैलाने को कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका: भारद्वाज

जागरूकता फैलाने को कार्यकर्ता निभाएं सक्रिय भूमिका: भारद्वाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्य अस्पताल में साक्षर महिला समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करने और लोगों को विभिन्न बीमारियों के संबंध में जागरूक करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए जागरूकता पखवाड़ा शुरू करने का निर्णय लिया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड़ विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने की।

भारद्वाज ने कहा कि गांव में जागरूकता फैलाने के लिए महिला समूह सक्रिय भूमिता निभाएं। गांव की शिक्षित महिलाएं रैली निकाल कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। गांव की गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी तथा टीकाकरण के लिए अस्पताल में आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि करीब छह वर्ष पहले गोहाना ब्लॉक में साक्षर महिला समूह का गठन किया गया था। ये समूह प्रत्येक गांव में सक्रिय थे और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते थे। इस समय उपमंडल में करीब 58 समूह सक्रिय हैं।

इस समूह को सक्रियता बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि साक्षर महिला समूह को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिमाह पांच हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि उन्हें गांव में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खर्च करनी होगी। इस अवसर पर खंड़ विस्तार शिक्षक खरखौदा संजय, सुनीता, शर्मिला, राजकुमारी, संतोष, निर्मला, सुमन, दर्शना, कविता, पूनम, स्नेहलता, जयंती, कमलेश आदि उपस्थित थे।

गोहाना . सामान्यअस्पताल में एसएमएस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते राजेश भारद्वाज।