पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अति पिछड़ा वर्ग ने तैयार की रणनीति

अति पिछड़ा वर्ग ने तैयार की रणनीति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना|मैन बाजारस्थित सनातन धर्म मंदिर में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय अति पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी के सदस्य आजाद सिंह दांगी ने की। इस दौरान अति पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई। अंतिम रूप देने के लिए एक मार्च को गोहाना विधानसक्षा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

दांगी ने कहा कि दलित वर्ग को आरक्षण मिलने पर यह वर्ग समाज की मुख्यधार से जुड़ा है, लेकिन अति पिछड़े वर्ग को आरक्षण प्राप्त नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से वह और अधिक पिछड़ गया है। आज के मशीनी युग ने दस्तकार जातियों को बेरोजगार बना दिया है। उन्होंने बताया कि एक मार्च को होने वाली बैठक के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी पातंजलि होंगे। इस अवसर पर सोमपाल सैन, धर्मपाल रोहिल्ला, रामभक्त, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।