पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोपड़ा कॉलोनी की गलियां पड़ी हैं कच्ची

चोपड़ा कॉलोनी की गलियां पड़ी हैं कच्ची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जहां कॉलोनियों की अधिकांश गलियों को पक्का कर मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है, वहीं चौपड़ा कॉलोनी की अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हैं। कॉलोनी की गलियां कच्ची होने के कारण पानी निकासी भी समुचित तरीके से नहीं हो रही। जिससे गलिययों में पानी भरा हुआ है। कच्ची गली होने से कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। कॉलोनी के लोगों ने गली का निर्माण करने की मांग की है।

चौपड़ा कॉलोनीवासी कृष्ण, अनिल, जोगेंद्र, चंद्र, बिल्लू, बलजीत, प्रवीन, धर्मबीर, निर्मला, पंकज, दिनेश, सुदेश, पिंकी, कविता, सावित्री, सुमन, बाला, संतोष का कहना है कि कॉलोनी की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। कच्ची गलियां उबड़-खाबड़ होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं पानी निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी गलियों खाली प्लाटों में भर जाता है। गलियों में पानी भरने से कीचड़ की समस्या पैदा हो रही है।

लोगों का कहना है कि कॉलोनी की गलियों में सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है, जिससे गलियों में गंदगी बढ़ती जा रही है। यहां सफाई कर्मचारी आते ही नहीं गलियों में कचरा पड़ा रहता है। बरसात के दिनों में लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं होने के कारण बरसात का पानी कई दिनों तक गलियों खाली प्लाटों में भरा रहता है। कई बार गलियों का निर्माण करने पानी निकासी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की, लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ।

^ चोपड़ा कॉलोनी में मूलभुत सुविधओं का अभाव है। नगर की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। वहीं रात को प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार गलियों का निर्माण कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जबकि इससे भारी परेशानी हो रही है। प्रवीण,निवासी चौपड़ा कॉलोनी

^ कॉलोनी में पानी निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं हैं। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भर रहता है। कच्ची गलियों में पानी भरने से किचड़ की समस्या पैदा हो जाती है। बरसात के दिनों में परेशानियां अधिक बढ़ जाती हैं। बरसात का पानी कई दिनों तक गलियों खाली प्लाटों में भरा रहता है। बलराम,निवासी चौपड़ा कॉलोनी

गोहाना . कच्चीगली में भरे पानी को दिखाते चोपड़ा कॉलोनीवासी।