बाइक से फंसा ट्रांसफार्मर चोर गिरोह
जिलेके सदर, मोहाना राई थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से क्वायल अन्य उपकरण चुराने वाले चोर गिरोह का सदर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। ट्रांसफार्मर चोर मोटरसाइकिल के नंबर से बेनकाब हुए। गिरोह के दोनों सरगना रात को बैंयापुर गांव में ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे थे, लेकिन तभी ग्रामीण जाने से वह दोनों अपनी मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मोटर साइकिल को लेकर पड़ताल की तो पहले बाइक गोहाना के व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड मिली, परंतु जब पुलिस ने व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने तो बाइक वर्ष 2011 में सोनीपत के एक मिस्त्री को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने जब मिस्त्री से संपर्क साधा तो कर्मबीर निवासी बड़ौली को मोटर साइकिल बेचे जाने का मामला मिला। कर्मबीर को काबू कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने तोते की तरह चोरी की करीब 35 घटनाओं का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर उसके दो साथियों अनिल निवासी बड़ौली मुस्दीन निवासी बागपत यूपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कहां-कहांदिया घटनाओं को अंजाम : दोनोंआरोपियों ने ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को सदर थाना क्षेत्र के गांव नकलोई, सलिमसर माजरा, जाहरी, बैंयापुर, ककरोई, तिहाड़ खुर्द में करीब 15 ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं को। मोहाना में माहरा, गुहणा, बड़वासनी अन्य कई गांव में करीब 10 राई थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में करीब 10 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। मोहाना थाना पुलिस दोनों शातिर चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी, ताकि उनसे चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण बरामद किए जा सके।
सदर थाना प्रभारी जसवंत ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना अनिल कर्मबीर ने बताया कि वह करीब छह माह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। कर्मबीर ने बताया कि वह दोनों पहले दिन के समय रैकी करते थे और फिर रात को ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी कर उसे बेचने के लिए सीधे यूपी जाते थे।
300रुपए किलो के हिसाब से बेचते थे क्वायल : आरोपीचोर अनिल कर्मबीर रात को ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी करने के बाद उसका सौदा यूपी निवासी मुस्दीन के पास करते थे। वह मुस्दीन को क्वायल 300 रुपए किलो के हिसाब से बेचते थे।