ताकि उद्घाटन तक चमकता रहे..
सोनीपत . गोहानारोड आरओबी बनकर काफी दिन से तैयार है। अभी इसके उदघाटन का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 19 फरवरी के आसपास इसका उदघाटन सीएम कर सकते हैं। इसे देखते हुए इस पर सफेद पट्टी लगाने का काम शुरू हुआ है। यह गंदी या हल्की हो जाए इस कारण जो दोपहिया वाहन चालक इससे िनकल रहे थे मंगलवार को उनका प्रवेश भी बंद कर दिया गया है।