- Hindi News
- ग्रामीणों ने 100 100 गज के प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने की मांग उठाई
ग्रामीणों ने 100-100 गज के प्लाॅटों पर कब्जा दिलाने की मांग उठाई
गोहाना| बिचपड़ीगांव के ग्रामीणों ने एसडीएम ने 100-100 गज के प्लाटों पर कब्जा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार बंसीलाल को ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक प्लाट की निशानदेही नहीं हुई है। ग्रामीण सतपाल, सत्यवान, रामफल, अनूप, महावीर सिंह, बृह्मा, तारा, राजकुमार, ओमपत्ति, बलबीर, कृष्णा, सुमन, सुखपाल, जितेंद्र, धर्मपाल ने बताया कि पूर्व सरकार ने ग्रामीणों को 100-100 गज के प्लाट दिए थे। जिनकी रजिस्ट्री भी करा दी थी, लेकिन अब तक प्लाटों की निशानदेही नहीं हुई। जिसके चलते प्लाटधारकों को प्लाट पर कब्जा नहीं दिया गया है। ग्रामीण प्लाट पर निर्माण कार्य भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। हर बार कब्जा दिलाने का आश्वासन मिला है। अब तक कब्जा नहीं दिया गया।