पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्धारित मापदंड अनुसार नहीं बना ट्रेजरी का भवन

निर्धारित मापदंड अनुसार नहीं बना ट्रेजरी का भवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतरोड स्थित उपमंडलीय परिसर में ट्रैजरी के लिए भवन का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया। यही कारण है कि ट्रेजरी कार्यालय अब भी पुराने भवन में चल रहा है। खामियों को दूर करने के लिए विभाग और एसडीएम की तरफ से कई बार पीडब्ल्यूडी को पत्र भी लिखा गया है। ट्रेजरी शिफ्ट होने के कारण लोगों को करीब दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

लोगों को कार्यों के लिए लेकर इधर-उधर भटकना पड़े, इसके लिए सरकार ने एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देने के लिए उपमंडलीय परिसर भवन का निर्माण कार्य किया था। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 27 फरवरी, 2014 को भवन का उद्घाटन किया था। जिसके बाद एसडीएम और डीएसपी सहित करीब 12 विभागों के कार्यालय शिफ्ट हो चुके हैं। परंतु अब तक ट्रैजरी शिफ्ट नहीं हो पाया है। ट्रैजरी का कार्यालय फिलहाल सिविल रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय के साथ ही चल रहा है। जबकि उपमंडलीय परिसर में ट्रैजरी के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जगह निर्धारित की गई है। बताया गया है कि जो भवन ट्रैजरी को दिया गया है, उस पर विभाग ने सवाल खड़े कर दिए। विभाग का कहना था कि भवन विभागीय मापदंड पूरे नहीं करता। इसलिए इसमें कुछ बदलाव किया जाए। खजाना विभाग के अधिकारी इस बारे में पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

^ उपमंडलीय परिसर में ट्रैजरी कार्यालय शिफ्ट होना है। लेकिन जिस भवन में कार्यालय शिफ्ट होना है, उसमें कुछ बदलाव कराया जाना है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। अब जल्द ही रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। यह कार्य पीडब्ल्यूडी को करना है। कार्य पूरा कराने के लिए दोबारा से कहेंगे। समस्या का समाधान जल्द होगा। \\\'\\\' धर्मंद्रसिंह, एसडीएम, गोहाना

गोहाना| उपमंडलीयपरिसर में करीब 12 कार्यालय शिफ्ट हो चुके हैं। कर्मचारियों को ट्रैजरी से संबंधी कार्य कराने के लिए दो किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। शहर में जगह-जगह जाम लगा रहता है। जाम के कारण ट्रैजरी तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इस बीच कर्मचारियों का कार्य बाधित रहता है।

गोहाना| उपमंडलीयपरिसर में पुलिस चौकी शुरू की गई है। चौकी के लिए अलग भवन का निर्माण नहीं किया गया, ट्रैजरी के भवन में चौकी चल रही है। अब प्रशासन भी पशोपेश की स्थिति में है कि यदि ट्रैजरी कार्यालय को शिफ्ट किया जाता है तो पुलिस चौकी कहां पर बनाई जाए। वहीं परिसर के अंदर चौकी होने के कारण पुलिस भी अपना कार्य नियमित रूप से नहीं कर पा रही। चौकी के लिए केवल एक हॉलनुमा कमरा दिया गया है। ऐसे में आरोपी से पूछताछ और उसको हिरासत में रखे जाने पर परेशानी बढ़ जाती है।

गोहाना . उपमंडलीयपरिसर में ट्रेजरी के लिए निर्धारित किया गया भवन। इस भवन में पुलिस चौकी खोल दी गई।