- Hindi News
- तहसील कार्यालय में बढ़ाए जाएंगे कंप्यूटर
तहसील कार्यालय में बढ़ाए जाएंगे कंप्यूटर
तहसीलकार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 30 रजिस्ट्री करने का कार्य भी किया जा चुका है। ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया लंबी है, इसलिए तहसील कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री के कार्य में तेजी सके।
कार्यालय में करीब पांच कंप्यूटर हैं। गोहाना तहसील में शहर के साथ-साथ 63 गांवों की रजिस्ट्री होती है। सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए नया साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। नई व्यवस्था के तहत एक रजिस्ट्री कराने के लिए आवेदक को छह चरण में से गुजरना पड़ता है। इन चरणों में 22 स्टैप हैं। प्रक्रिया लंबी होने के कारण रजिस्ट्री कराने के लिए आए व्यक्ति की परेशानी बढ़ी है। लोगों को बार-बार चक्कर लगाना पड़े, इसके लिए तहसील कार्यालय में कंप्यूटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल दो कंप्यूटर बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। जरूरत पड़ी तो लोगों के लिए कंप्यूटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
^ ऑनलाइन रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यालय में अब तक 30 से अधिक रजिस्ट्री हो चुकी हंै। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को बेहतर सुविधा दी जाए, इसके लिए कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम बढ़ाए जाएंगे। सरकार के निर्णय के अनुसार लोगों को तत्काल की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जो तीन से पांच बजे तक मिलगी।\\\'\\\' बंसीलाल,नायब तहसीलदार, गोहाना
नए नियमों के अनुसार हेल्प डेस्क कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से सांय तीन बजे तक खुली रहेगी। सामान्य तौर पर प्रक्रिया अपनाने वाले व्यक्ति से दस रुपए प्रति आवेदन शुल्क लिया जाएगा। परंतु यदि कोई व्यक्ति तत्काल की सुविधा प्राप्त करना चाहता है तो उसे अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। यह सेवा वह आवेदन कर्ता तीन बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकता है। परंतु हेल्पडेस्क दस आवेदन को ही तत्काल सेवा दे सकता है। इससे ज्यादा नहीं।
गोहाना . तहसीलकार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री करते हुए कर्मचारी।