बाइक को गाड़ी ने टक्कर मारी, दो घायल
गोहाना | खरखौदारोड पर मंगलवार सुबह को बाइक को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल पवन निवासी रभडा को महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल संदीप निवासी रभडा को अस्पताल में ही दाखिल कर लिया। संदीप ने बताया कि सोमवार सुबह वे बाइक पर सवार होकर गोहाना की तरफ रहे थे। जब वे माजरा के पास पहुंचे तो एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।