- Hindi News
- इंटरनल कोड नंबर के फेर में उलझे बुजुर्गों के खाते
इंटरनल कोड नंबर के फेर में उलझे बुजुर्गों के खाते
मार्चमाह में बुजुर्गों की पेंशन खाते में आएगी। मार्च माह से पहले सभी बुजुर्गों के खाते खोलने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार मीटिंग ले रहे हैं। परंतु बैंकों के पास इंटरनल कोड आने के कारण बुजुर्गों के खाते नहीं खुल रहे। बैंक कर्मचारी बुजुर्गों से खाता खोलने के लिए फार्म तो ले रहे हैं, लेकिन खाता नहीं खुल रहा। ऐसे में मार्च माह में बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी या नहीं, अभी से कयास लगाने शुरू हो गए। पेंशन वितरण कार्य में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने लाभार्थी की पेंशन सीधे उनके खाते में डालने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था मार्च माह से शुरू कर दी जाएगी। परंतु अधिकांश बुजुर्गों के बैंकों में खाते नहीं थे। इससे लाभार्थियों की परेशानी बढ़ गई। सुबह ही बैंक के सामने बुजुर्ग की लाइन लग जाती है। खाता खुलवाने आए मदनलाल, कृष्णलाल, चंद्रो देवी, रामचंद्र, गोपाल, महेंद्र, कर्मपाल, धर्मपाल का कहना है कि बैंकों ने लोगों का खाता खोलने के लिए टेबल तो रख ली, लेकिन बिना जानकारी के लोग किसके पास जाकर खाता खुलवाएं।
^बैंक के पास कोड नंबर नहीं आया है। इसलिए आवेदकों से फार्म लेकर रख लिए गए है। यदि किसी आवेदक को आपात स्थिति में खाता नंबर चाहिए तो उसका खाता खोल दिया जाएगा। कोड मिल जाने के बाद डाल दिया जाएगा।\\\'\\\' केएलविज, मुख्य प्रबंधक, पीएनबी, गोहाना।
वार्ड-एक के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया, वार्ड 2 के लिए यूको बैंक, वार्ड 3 के लिए केनरा बैंक, वार्ड 4 के लिए आईसीआईसीआई बैंक, वार्ड पांच के लिए सोनीपत सैंट्रल कोआपरेटिव बैंक, वार्ड छह सात के लिए इलाहबाद बैंक, वार्ड आठ नौ के लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, वार्ड 10 के लिए ओबीसी, वार्ड 11 के लिए बैंक आफ बड़ौदा, वार्ड 12 के लिए एचसीएफसी बैंक, वार्ड 13 के लिए पीएनबी ओल्ड बस स्टैंड, वार्ड 14 के लिए आंध्रा बैंक, वार्ड 15 के लिए कोटेक महेंद्र बैंक, वार्ड 16 के लिए यश बैंक, वार्ड 17 के लिए पीएनबी सेक्टर-7, वार्ड 18 के लिए इंडियन बैंक, वार्ड 19 के लिए कार्पोरेशन बैंक, वार्ड 20 के लिए सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक और वार्ड 21 के लिए केनरा बैंक को निर्धारित किया गया है।
^ लोगों को बैंक में खाता खुलवाने के लिए एक ही स्थान पर सुविधा तो मिली, लेकिन खाता खुलवाएं किसके पास। किसी भी टेबल पर बैंक एवं वार्ड संबंधी जानकारी नहीं लिखी है। सुबह से कई अधिकारियों से पूछ चुके हैं कि वार्ड नंबर दो का खाता कहां खुलेगा, जवाब मिलता है कि आगे जाकर पूछो। ऐसी सुविधा किस काम की।\\\'\\\' बीरमती,निवासी वार्ड नंबर दो।
गोहाना. नपमें वृद्धों के बैंक खाता खोलने के लिए कागजी कार्रवाई करते कर्मचारी।