- Hindi News
- पता नहीं मिलने का नोट चढ़ाकर वापस भेजी डाक
पता नहीं मिलने का नोट चढ़ाकर वापस भेजी डाक
देवीपुरानिवासी राजेश का एटीएम बैंक ने डाक के माध्यम से भेजने के बाद इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से दी। करीब 25 दिन इंतजार करने के बाद भी उसे एटीएम नहीं मिला। जिस पर उसने डाकघर में संपर्क किया तो पता लगा कि उसके नाम की डाक को यह लिखकर वापस भेज दिया कि पता नहीं मिला। अब राजेश की परेशानी बढ़ गई है। राजेश ने विभाग से पोस्टमैन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
राजेश ने बताया कि बैंक ऑफ पटियाला में उसका खाता खुला हुआ है, लेकिन एटीएम कार्ड नहीं था। एटीएम कार्ड लेने के लिए उसने जनवरी माह में बैंक मैनेजर से कार्ड की मांग की थी। बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम कार्ड नोएडा स्थित मुख्यालय से डाक द्वारा आएगा। राजेश ने बताया कि 17 जनवरी को उसके पास मैसेज आया था कि उसका एटीएम कार्ड डाक के माध्यम से भेज दिया गया है, जो एक सप्ताह में प्राप्त हो जाएगा। डाक विभाग के पोस्टमैन से संपर्क किया उसने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड आया था, लेकिन उपभोक्ता का पता साफ नहीं होने पर उसे वापिस भेज दिया गया है। राजेश ने बताया कि उसने बैंक में अपने घर का पता लिखवाया था।
डाकिए की लापरवाही के कारण उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम कार्ड नहीं होने पर उसे छोटे से काम के लिए भी बैंक में जाना पड़ता है।
गोहाना . डाकघरके सामने एटीएम की डिटेल दिखाते हुए राजेश कुमार।