डिपो संचालक नहीं दे रहा राशन
मदीनागांव के लोगों ने डिपो होल्डर पर राशन देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डिपो होल्डर के खिलाफ जांच एवं कानूनी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार बंसी लाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण शांति, कमलेश, संतोष, गीता, सरोज, कलावंती, सुदेश, कांता, कृष्णा, सोनिया का कहना है कि गांव के सरकारी राशन डिपो है। जब भी राशन लेने के लिए जाते हैं तो डिपो संचालक उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन लेने के लिए जब भी दुकान पर जाते हैं तो एक ही जवाब मिलता है कि उनके लिए राशन नहीं है। उसके व्यवहार को देख खाली हाथ लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने डिपो संचालकों पर कार्रवाई कराने की मांग की।
गोहाना. लघुसचिवालय में नायब तहसीलदार बंसी लाल को ज्ञापन देते ग्रामीण।