- Hindi News
- प्राध्यापकों की ग्रेड हो निर्धारित: पवन लठवाल
प्राध्यापकों की ग्रेड हो निर्धारित: पवन लठवाल
गोहाना | अखिलभारतीय विवि एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन लठवाल ने कहा कि प्राध्यापकों को ग्रेड देने के लिए हुड्डा सरकार ने वर्ष 2012 में एपीआई प्रणाली शुरू की थी। योजना के तहत किसी भी प्राध्यापक को इसका लाभ नहीं मिला है। लठवाल ने कहा कि क्षेत्र के कॉलेजों द्वारा प्राध्यापकों की रिसर्च, एनसीसी, सांस्कृतिक एवं शिक्षण संबंधी रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि प्राध्यापकों को मिलने वाले ग्रेड के आधार पर ही प्राध्यापकों मानदेय बढ़ता है। योजना का लाभ अभी तक किसी भी प्राध्यापक को नहीं मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से एपीआई के तहत प्राध्यापकों की ग्रेड निर्धारित करने की मांग की।