- Hindi News
- भगवान परशुराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बेटी बचाआे बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ
भगवान परशुराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बेटी बचाआे बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ
गोहाना | बलीब्राह्मणान गांव स्थित भगवान परशुराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में बनाए गए भगवान परशुराम मंदिर में बुधवार को भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर के निर्माण कार्य पर करीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन थे। कार्यक्रम में बेटी बचाने की शपथ दिलाई गई। जैन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया है। यह अभियान तभी सफल होगा, जब तक प्रत्येक व्यक्ति इसके साथ जुड़ेगा। प्रदेश के असंतुलित लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए सभी को आगे आना होगा।