पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरगथल के संदीप ने जीती सुल्तानपुर माजरा की सीट

सरगथल के संदीप ने जीती सुल्तानपुर माजरा की सीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीकी सुल्तानपुर माजरा सीट पर आप प्रत्याशी संदीप कुमार ने जीत दर्ज की है। संदीप मूलरूप से गोहाना के सरगथल गांव का रहने वाला है। संदीप की जीत से ग्रामीण खुश है। मंगलवार को ही संदीप के परिवार के सदस्य दिल्ली में पहुंच गए।

सरगथल के छोटे से मकान में रहने वाले संदीप ने प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल में प्राप्त की। गांव में शिक्षा प्राप्त करने के बाद लॉ डिग्री प्राप्त करने के लिए दिल्ली में दाखिला लिया। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप बचपन से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। आम आदमी पार्टी में अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने के बाद संदीप ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पिछले चुनाव में संदीप ने सुल्तानपुर माजरा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन सफलता नहीं मिली। पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा दिखाया और सुल्तानपुर माजरा सीट से संदीप को चुनाव मैदान में उतार दिया। संदीप ने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रभुदयाल को पटखनी दी। उन्होंने प्रभुदयाल को 64439 मतों से हराया। उनकी इस जीत पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप के गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

^ पौते संदीप के विधायक बनने पर दादी र| देवी खुश है। उन्होंने कहा कि संदीप विधायक तो बन गया है। अब वह मंत्री बने और क्षेत्र में विकास कार्य करवाए। यही उनकी इच्छा है। र| देवी ने अरविंद केजरीवाल का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने संदीप को मौका किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने संदीप पर विश्वास जताते हुए वोट दिया है, वह उस पर खरा उतरेगा।

गोहाना . सरगथलगांव में दिल्ली से विधायक बने संदीप के परिजन ग्रामीण।