सामूहिक विवाद समारोह 10 मई को
गोहाना| श्रीभगवती जागरण सेवा समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें 10 मई को जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का 16वां सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारी सतीश गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 180 कन्याओं की शादी करा चुकी है। इस बार यह कार्यक्रम 10 मई को अग्रवाल सत्संग भवन में आयोजित किया जाएगा।