पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम ने शराब की 1120 पेटी पकड़ीं

टीम ने शराब की 1120 पेटी पकड़ीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपतपुलिस आबकारी की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत ट्रक में भरकर ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शराब की मात्रा पुलिस ने जहां 1120 पेटी बताई है तो वहीं प्रशासन की ओर से डीपीआरओ ने संख्या 14 हजार से अधिक बोतल बताई है। शराब की यह खेप अंबाला से रही थी और इसे दिल्ली में स्टोर किया जाना था।

इस बारे में सेक्टर 15 पुलिस चौकी में डीएसपी अजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सेक्टर-15 पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अपनी पार्टी के साथ रात को वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। उन्हें ट्रक से शराब लाए जाने की सूचना मिली। जब ट्रक नाके पर आया तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी। इसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। ट्रक में सवार आरोपियों ने अपना नाम राजेश पुत्र चंद्र निवासी फाजिलपुर भूरा उर्फ काला पुत्र मजीद निवासी गढ़ी उजाले खां गोहाना बताया। दोनों ने बताया कि वे शराब को अवैध रूप से अंबाला से लाकर सोनीपत में स्टोर करके विधानसभा चुनावों के दौरान प्रयोग करना तथा उतर प्रदेश दिल्ली में सप्लाई करना था। बरामद शराब में 30 पेटी राॅयल स्टैग, 65 पेटी इंपीरियल ब्ल्यू, 137 पेटी बेस्टो ड्राइजिन, 318 पेटी बेस्टो व्हिस्की शामिल है।

दूसरी ओर सदर थाना पुलिस ने फौजी कालोनी नजदीक महाराजा अग्रसेन चौक के एक मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जिसमें 553 पेटी बेस्टो व्हिस्की, 9 पेटी एग्री मोड व्हिस्की, 3 पेटी मैक डोल, 2 पेटी इंपीरियल ब्ल्यू 3 पेटी आफिसर च्वाइस शामिल हैं।

सोनीपत. सेक्टर-15पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब को देखते हुए पुलिसकर्मी।