उद्घोषित आरोपी पकड़ा
उद्घोषित आरोपी पकड़ा
गोहाना| थानाशहर गोहाना पुलिस ने उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमित घरोठी जिला रोहतक का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर गोहाना में नियुक्त एचसी रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस टीम महम रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच टीम ने सूचना के आधार पर अमित को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2007 में थाना शहर गोहाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में अमित का भी नाम शामिल था। न्यायालय द्वारा आरोपी अमित को वर्ष 2013 में फरार घोषित कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एक अन्य मामला भी दर्ज कर लिया है।