पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजारों भक्तों ने दी भक्त हंसराज को श्रद्धांजलि

हजारों भक्तों ने दी भक्त हंसराज को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. श्रीरामशरणम् आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भक्त हंसराज के पुत्र कृष्ण विज को रस्म पगडी बांधते हुए अनुयायी।

भास्कर न्यूज|गोहाना

सत्यानंदजी महाराज के परम शिष्य एवं श्रीराम शरणम् आश्रम के संचालक भक्त हंसराज को श्रद्धांजलि देने हजारों भक्त आश्रम में पहुंचे। आश्रम में अपने पिताजी की प्रतिमा को देख भक्तों की आंखों में आंसू गए। सभा में भक्त हंसराज के पुत्र कृष्ण विज को रस्म पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने अमृतवाणी का पाठ किया और हंसराज के जीवन से संबंधित घटनाओं को याद किया।

श्रद्धांजलि देने के लिए सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा सहित कई अन्य नेता भी आश्रम में पहुंचे। इसके अलावा विधायक जगबीर मलिक, प्रो.वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र मलिक, परमेंद्र जौली, पंडित प्रेम प्रकाश, सतपाल शामड़ी, इनेलो नेता केसी बांगड़, हलोपा नेता उमेश शर्मा सहित पंजाब से उद्योगपति नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभा का शुभारंभ दोपहर बाद करीब दो बजे शुरू किया गया। भक्त हंसराज को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली आदि राज्यों से भक्त पहुंचे। भक्तों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। अंतेष्टि स्थल के आसपास ही पांडाल बनाया गया था।

भीड़ अधिक होने के कारण भक्त पांडाल के बाहर भी बैठे रहे। सभा के दौरान भक्त हंसराज के बेटे कृष्ण विज ने अमृतवाणी का पाठ किया। पुत्रवधू रेखा विज ने भजन किए। एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में भक्त अपने स्थान पर ही बैठे रहे। उल्लेखनीय है कि भक्त हंसराज बीती चार सितंबर को साकार चोले को त्यागकर निराकार परमेश्वर में विलीन हो गए थे।

मुझसेज्यादा प्यार करते थे भक्तों से : कृष्ण विज: प्रवचनके दौरान कृष्ण विज ने भक्तों को भक्त हंसराज से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भक्त हंसराज प्रत्येक व्यक्ति से प्यार करते थे। उनके प्यार का परिणाम है कि सभी उन्हें पिताजी कहकर पुकारते थे। जब उन्हें भक्त पिताजी कहते थे तो उन्हें लगता था कि भक्त हंसराज उनसे ज्यादा प्यार भक्तों से करते है। उन्होंने कहा कि भक्त हंसराज हमेशा देने में विश्वास करते थे। जब भी मौका मिलता तो भक्तों को सबकुछ देने का प्रयास करते थे। विज ने कहा कि भक्त हंसराज ने लोगों की सेवा के लिए अस्पताल बनाया।

जींदरोड पर बनी जाम की स्थिति : हजारोंसंख्या में भक्त पहुंचने के कारण आश्रम के सामने जाम की