पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूखे की मार का जायजा लेने खेतों में पहुंचे आला अफसर

सूखे की मार का जायजा लेने खेतों में पहुंचे आला अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | इसबार मानसून ने किसानों को बार-बार धोखा दिया। पानी के अभाव में किसानों की फसल सूख गई। नुकसान अधिक बढ़ते देख किसान भी फसल में ट्रैक्टर चलाने के लिए मजबूर हो गए थे। किसानी की मांग पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया। रविवार को केंद्र और प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम शामड़ी गांव में पहुंची और पीड़ित किसानों से बातचीत की। दल ने सूखे के संबंध में अपनी गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार की। रिपोर्ट को केंद्र प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी।

टीम में केंद्र से नेशनल सेंटर फार डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) की एमडी आईएएस वसुंधा मिश्रा, केंद्रीय पेयजल सेवाओं से विजय कुमार बाठला, रवि भूषण, मनोजीत-डे रामराज मीणा, प्रदेश के कृषि विभाग के महानिदेशक आईएएस ब्रिजेंद्र सिंह के अलावा अन्य उच्च अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों का दल शामड़ी में पहुंचा और वहां पर सूखे से प्रभावित खेतों को देखा। उन्होंने सूखे से पीड़ित किसानों से भी बातचीत की। जिसके आधार पर अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार की।