- Hindi News
- सांप्रदायिकता के विरोध में निकाली जागरूकता रैली
सांप्रदायिकता के विरोध में निकाली जागरूकता रैली
गोहाना. सिविलरोड पर विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में भाग लेते संगठन के सदस्य।
भास्कर न्यूज | गोहाना
साम्प्रदायिकता,क्षेत्रवाद और जातिवाद के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने के लिए सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली। जन चेतना मंच, समता मूलक महिला संगठन तथा जन संघर्ष मंच हरियाणा के सदस्य सुबह समता चौक पर एकत्रित हुए और रैली के माध्यम से लोगों को जाति, धर्म क्षेत्र के नाम पर आपस में लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने एकजुट होकर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
जागरूकता रैली समता चौक से शुरू हुई। जहां से सिविल रोड, पुरानी अनाज मंडी, काठमंडी और बरोदा रोड से होते हुए वापस बरोदा चौक पर समाप्त हुई। डॉ.सीडी शर्मा ने कहा कि कुछ पार्टियां फूट डालो राज करो की नीति अपनाती हैं। लोगों को ऐसी पार्टी के नेताओं की बातों में नहीं आना चाहिए। पिछले दो दशकों में धन बल पर अधिक महत्व दिया जा रहा है। देश की जनता के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य नहीं करते। जिसके कारण गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा में कई लोगों की जानें गई। लोगों को प्रयास करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं किसी भी हाल में हों। इससे आपसी भाईचारे में दरार आती है। इसका फायदा कुछ राजनीतिक पार्टियां उठाती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद, सांप्रदायिकता को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। रैली में संगठन की संयोजक सुनीता त्यागी, नरेश, जयभगवान, राजेश वजीरपुरा, महेश, विनोद, रितू, रमेश सैनी, ललिता रावत, सतपाल, अश्वनी कश्यप, रामनिवास, रघुवीर, बबीता, इंद्रावती, कमलेश, विना, बबली, सोनिया कश्यप, प्रवीन, सुरेंद्र, देवेंद्र, जगमेंद्र, महावीर वर्मा आदि शामिल थे।