पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को भरेंगे धर्मपाल मलिक नामांकन

25 को भरेंगे धर्मपाल मलिक नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. विष्णुनगर स्थित धर्मशाला में कार्यकर्ता समर्थकों की बैठक को संबोधित करते हुए हजकां नेता धर्मपाल मलिक।

भास्कर न्यूज | गोहाना

हरियाणाजनहित कांग्रेस ने भले ही प्रत्याशियों की घोषणा की हो, लेकिन हजकां नेता धर्मपाल मलिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 सितंबर को चुनावी कार्यालय खोलने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। मलिक ने कहा कि पार्टी ने यदि मौका दिया तो उसी दिन नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया जाएगा।

मलिक ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों की बैठक बुलाई। मलिक ने कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने को लेकर विचार विमर्श किया और उनकी राय मांगी। जिस पर सभी ने मलिक को गोहाना से चुनाव लड़ने की स्वीकृति प्रदान की। जिस पर उन्होंने कहा कि 24 सितंबर तक श्राद चल रहे हैं। 25 सितंबर को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा और उसी दिन नामांकन पत्र भरा जाएगा। 25 से पहले पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस अवसर पर सुधा मलिक, राजकुमार शर्मा, भूपेंद्र सिंह, शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे।