- Hindi News
- भाजपा सीएम प्रोजेक्ट कर लड़े चुनाव : दीपेन्द्र हुड्डा
भाजपा सीएम प्रोजेक्ट कर लड़े चुनाव : दीपेन्द्र हुड्डा
रोहतकसे कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नीति पर चलने की बात करती है, लेकिन हरियाणा में सीएम के नाम की घोषणा करके अपनी नीति को लागू नहीं कर रही। ऐसी पार्टी प्रदेश का कैसे भला कर सकती है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है तो प्रदेश देश का विकास करने में विश्वास रखती है।
हुड्डा गोहाना में रविवार को श्रीराम शरणम् आश्रम में आयोजित भक्त हंसराज की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा रिजेक्ट लोगों के सहारे प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है। पार्टी के नेता ही टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। जनता सब कुछ जानती और समझती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव एक आदमी को आगे करके लड़ा गया। अब उनकी भी हवा नहीं है। लोग बढ़ती महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में जनता के बीच रहने वाले और जीतने वाले उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। सीएम ने प्रदेश का समान रूप से विकास किया है। अब जनता भूपेंद्र हुड्डा को तीसरी बार सीएम बनाएंगी। उन्होंने कहा कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में गए है और उस पार्टी में उन्हें मजबूत मानते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। इसका नुकसान कांग्रेस की बजाए उन दलों को होगा।