- Hindi News
- प्रियंका मिस फ्रेशर अंजलि मिस एटीट्यूड बनी
प्रियंका मिस फ्रेशर अंजलि मिस एटीट्यूड बनी
बीपीएसमहिला विवि के फैकल्टी ऑफ मेनेजमेंट एंड कामर्स में प्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रियंका को मिस प्रैशर के खिताब से नवाजा गया। अंजली को मिस एटीट्यूड, चेतना के साथ तृपता को मिस इनोसेंट और साक्षी को मिस इनोवेटिव का खिताब दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में छात्रा नेहा, स्वाति आदि सीनियर ने प्रैशर को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. भावना शर्मा, ईला एवं टीनू आदि उपस्थित थी।
सीनियरछात्रों ने जूनियर छात्रों का किया स्वागत: गोहाना| राजकीयकॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन बीसीए संकाय के प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मिलकर किया।
प्राचार्य सनंदन शर्मा ने समारोह का शुभारंभ किया। शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों के बीच आपसी सहयोग और प्रेम बढ़ता है। इसका फायदा छात्रों को मिलता है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को कॉलज की सभी सांस्कृतिक गतिविधियों खेलों में बढ़चढ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है। साथ ही उनकी झिझक दूर होती है। समारोह में छात्र-छात्राओं ने कैट-वाक, डांस, मिमिकरी कर कॉलेज के नए छात्रों का स्वागत किया। समारोह के दौरान अध्यापिकाओं की चम्मच नींबू दौड़ भी करवाई गई। इस अवसर पर डॉ. डीसी स्पाह, प्रदीप, किरन, मंदीप, ज्योति गोयल आदि उपस्थित थे।
गोहाना. राजकीयकॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान डांस करती छात्रा।
गोहाना. खानपुरमहिला विवि के फैकल्टी ऑफ मेनेजमेंट एंड कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्राएं।