- Hindi News
- खानपुर महिला विवि के हाॅस्टल की छात्राओं में सांप की दहशत
खानपुर महिला विवि के हाॅस्टल की छात्राओं में सांप की दहशत
बीपीएसमहिला विवि की हॉस्टल छात्राओं में सांप को लेकर दहशत है। सांप कब और कहां से कमरे के अंदर घुस जाए, इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकती। बुधवार को एक हॉस्टल में सांप होने की सूचना से छात्राओं में भगदड मच गई। विवि ने हाॅस्टल के आसपास दवा का छिड़काव कराने के साथ-साथ सफाई भी कराई। जिससे छात्राओं की चिंता को कम किया जा सके।
बीती 11 12 सितंबर की रात को विवि परिसर में हाॅस्टल सुपरवाइजर सरिता को सांप ने काट लिया था। उसे महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। रोहतक में डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद छात्राओं के मन में सांप को लेकर दहशत बनी हुई है। छात्राओं का कहना है कि हाॅस्टल के आसपास घास काफी बड़ी हो चुकी थी। वहीं आसपास का एरिया भी खुला है। सांप कब और कहां से हाॅस्टल के अंदर घुस जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। डर के चलते शाम को अंधेरा होने के बाद छात्राएं कमरे के अंदर ही रहना पसंद करती हैं। छात्राओं का कहना है कि हाॅस्टल परिसर में सांप आने की घटना पहले भी हो चुकी है। बरसात के दिनों में सांप अक्सर हाॅस्टल तक जाते हैं। उन्होंने विवि से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे सांप विवि परिसर के अंदर प्रवेश कर पाए।
हॉस्टलके आसपास कराया दवा का छिड़काव: हाॅस्टलकी चीफ वार्डन कृष्णा राठी ने बताया कि विवि प्रशासन ने बुधवार को हाॅस्टल परिसर में दवा का छिड़काव कराया है। इसके अलावा परिसर की सफाई करते हुए खड़ी घास को भी काट दिया गया है। सांप परिसर के अंदर आए, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। छात्राओं को भी समझाया गया है कि यदि उन्हें कोई परेशानी है तो इसकी सूचना वार्डन को दे।