कुश्ती में छात्र कर्ण साहिल रहे विजेता
गोहाना | चंडीगढ़में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गीता विद्या मंदिर के पहलवानों ने पदक जीते। प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक आयोजित की गई थी। जिसमें पहलवान कर्ण सिंह ने अंडर 17 के 76 किलोग्राम भार वर्ग और साहिल ने अंडर 14 के 38 किलोग्राम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं ऋषभ ने अंडर-14 में 41 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। स्कूल में पहंुचने पर पहलवानों का छात्र और स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। संस्था के प्रधान एडवोकेट रामकुमार मित्तल ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाए। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य राजबीर सिंह, जगविजय लठवाल, अमरनाथ यती, कृष्णा दहिया आदि उपस्थित है।
गोहाना. विजेतापहलवानों के साथ संस्था के अध्यक्ष रामकुमार मित्तल अन्य।